सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Know Offer Details Here | 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Xiaomi, रेडमी स्मार्टफोन मिल रहा सस्ता, यहां जानें ऑफर डिटेल्स - HindiShayariH

 Redmi 12C में MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है।
रेडमी के इस फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
Xiaomi का यह फोन 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था।




5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Xiaomi, रेडमी स्मार्टफोन मिल रहा सस्ता, यहां जानें ऑफर डिटेल्स
50MP कैमरा वाला Xiaomi, रेडमी स्मार्टफोन मिल रहा सस्ता, यहां जानें ऑफर डिटेल्स



Xiaomi का Redmi 12C स्मार्टफोन को अमेजन से सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। रेडमी का यह फोन भारत में 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था जिसे फिलहाल 1200 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। इस फोन में MediaTek Helio G85 SoC और 50 MP का प्राइमरी कैमरा और 5 MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।







 Redmi 12C स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर सस्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध है। शाओमी का यह स्मार्टफोन 4GB + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। Redmi 12C स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ आता है। यहां हम आपको रेडमी के फोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi 12C ऑफर
Redmi 12C स्मार्टफोन को अमेजन पर 1200 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। इस फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 8,999 की कीमत में पेश किया था। इस फोन को फिलहाल 7,799 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

रेडमी के इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 7400 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि यह आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा।


Redmi 12C ऑफर
Redmi 12C ऑफर


Redmi 12C की खूबियां


डिस्प्ले: Redmi 12C स्मार्टफोन में 6.71-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रेज्योलूशन 1600×720 पिक्सल है। फोन में कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है।

प्रोसेसर: शाओमी के रेडमी 12सी स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है।

रैम और स्टोरेज: शाओमी का यह फोन 4GB/ 6GB RAM और 64GB/ 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके साथ ही स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड दिया गया है।


बैटरी: रेडमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी 10W स्टेंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा: Redmi 12C स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

कनेक्टिविटी और OS: रेडमी के इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और microUSB पोर्ट दिया है। यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 स्किन पर रन करता है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Oppenheimer Box Office Day 7 - Christopher Nolan Film Collection in India Cross 2 Thousand Crore Worldwide | 2 हजार करोड़ के पार पहुंची 'ओपेनहाइमर' - HindiShayariH

  इंडिया में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने इतना किया शुक्रवार को कलेक्शन ओपेनहाइमर को टक्कर देने आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी वर्ल्डवाइड ओपेनहाइमर ने 2 हजार करोड़ का आंकड़ा किया पार oppenheimer box office day 7 |   oppenheimer box office |  rocky aur rani kii prem kahaani | RRKPK Release In Theater | oppenheimer review | oppenheimer cast, 2 हजार करोड़ के पार पहुंची 'ओपेनहाइमर'   Oppenheimer Box Office Day 7 हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर इंडिया में अब तक अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता हो चुका है और अब इस फिल्म को टक्कर देने के लिए बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हो चुकी है। रणवीर- आलिया की फिल्म के आने से ओपेनहाइमर की कमाई पर जानिए कितना असर हुआ।  Oppenheimer Box Office Day 7: क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओपेनहाइमर' की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। 21 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस बायोपिक को इंडिया में टक्कर देने के लिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कह...

Urdu Shayari: 'यादों' | पर कहे शायरों के अल्फ़ाज़ - Yaad Selected Shayari Collection - Hindi Shayari H

उस की याद आई है साँसो ज़रा आहिस्ता चलो धड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है - राहत इंदौरी  यादों' | पर कहे शायरों के अल्फ़ाज़    कर रहा था ग़म-ए-जहाँ का हिसाब आज तुम याद बे-हिसाब आए  - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़  दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने से कमरा वीराँ हो जाता है इक तस्वीर हटा देने से - जलील ’आली’  एक मुद्दत से तिरी याद भी आई न हमें और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं - फ़िराक़ गोरखपुरी  तसद्दुक़ इस करम के मैं कभी तन्हा नहीं रहता कि जिस दिन तुम नहीं आते तुम्हारी याद आती है - जलील मानिकपुरी  तुम्हारी याद के जब ज़ख़्म भरने लगते हैं किसी बहाने तुम्हें याद करने लगते हैं - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़  नहीं आती तो याद उन की महीनों तक नहीं आती मगर जब याद आते हैं तो अक्सर याद आते हैं - हसरत मोहानी  दिल धड़कने का सबब याद आया वो तिरी याद थी अब याद आया - नासिर काज़मी  क्या सितम है कि अब तिरी सूरत ग़ौर करने पे याद आती है - जौन एलिया  वही फिर मुझे याद आने लगे हैं जिन्हें भूलने में ज़माने लगे हैं - ख़ुमार बाराबंकवी  हम को यारों ने याद भी न रखा ...